Breaking News

चिलचिलाती धूप में टू व्हीलर पर निकले महापौर : अपने जन्मदिन की बधाई वाले फ्लैक्स खुद खड़े होकर हटवा दिये

  • दिखावेबाजी की राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों को सिखा दिया सबक   

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। भिलाई शहर में विकास की नई गाथा लिखने वाले महापौर नीरज पॉल ने आज एक बार फिर मिसाल पेश की। महापौर नीरज पॉल का जन्मदिन 7 जून को है। भिलाई में उनके समर्थकों ने जगह-जगह फ्लैक्स, होर्डिंग लगा दिये हैं। बेतरतीबी से लगे बैनर पोस्टर से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर महापौर ने निगम की टीम को सभी अवैध फ्लैक्स, होर्डिंग हटाने कहा। नीरज पॉल खुद टू व्हीलर लेकर टीम के साथ सड़कों पर मौजूद रहकर होर्डिंग्स को हटवाते रहे।

महापौर ने निगम की टीम को टाउनशिप एरिया में लगे सभी अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स को हटाने कहा। आज सुबह 11 बजे से फ्लेक्स होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। सेक्टर 1 चौक से सेक्टर 9 चौक तक सड़क के दोनों ओर और सेक्टर 5 में बालाॅजी मंदिर रोड पर महापौर नीरज पॉल के फोटो लगे सभी फ्लैक्स और होर्डिंग्स को निकाला गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। करीब 143 नग अवैध फ्लेक्स, होर्डिंग्स हटाए गए।

गौरतलब है कि नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद ने 10 अप्रैल को संपत्ति विरूपण के अधिनियम के तहत शहर में लगे पोल पर अवैध तरीके से पोस्टर व होर्डिंग पर आर्थिक व अपराधिक मामला दर्ज करने का फैसला किया है। निगम द्वारा शहर में डिजाइनर और यूनीपोल  लगवाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता बढ़े। अव्यवस्थित और बेतरतीबी से लगे होर्डिंग हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!