Breaking News

दाऊ जी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि : वोरा बोले – स्व. वासुदेव चंद्राकर जीवन भर किसानों के हितों के लिए उठाते रहे आवाज

द सीजी न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर आज कांग्रेसजनों ने मालवीय चौक पर स्थिति दाऊजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसजनों ने दाऊजी को शत शत नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सीजू एंथोनी, रत्ना नारमदेव, कन्या ढीमर, राकेश सिन्हा सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

वोरा ने दाऊजी का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. वासुदेव चंद्राकर अद्भुत संगठन क्षमता के धनी थे। 25 वर्षों से ज्यादा समय तक अविभाजित दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कांग्रेस को मजबूत किया। उन्होंने जीवन भर किसानों के हितों के लिए आवाज उठाई। पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन में भी दाऊजी की अग्रणी भूमिका रही जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण संभव हो सका।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!