Breaking News

राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 28 से भिलाई में : 500 से ज्यादा प्रतिभागी करेंगे शिरकत

  • योग के प्रति जागरूक हो रहे देश के भविष्य : अशोक माहेश्वरी

द सीजी न्यूज

भिलाई/ राष्ट्रीय योग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त चतुर्थ सब जूनियर जूनियर एंड सीनियर गर्ल्स, ब्वॉयज नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन  28 से 30 मार्च तक सेक्टर 6 भिलाई के सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2 किया जाएगा। यह आयोजन प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ व योग लंगर भिलाई के तत्वाधान में परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती की स्मृति में किया जा रहा है। जिसमें पूरे देश से योग में महारत हासिल कर चुके बच्चे शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल आदि से बच्चे भिलाई पहुंच चुके हैं। योग लंगर समिति के संस्थापक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि पूरे देश में यह चौथा आयोजन है। देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 से भी ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। प्रतिभागियों के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रहने व भोजन की व्यवस्था की गई है। चैंपियनशिप के दौराान उत्कृष्ट आसनों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आएं और इस कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार पंडा (अधिशासी निदेशक-वित्त) बीएसपी, अध्यक्षता राधे गोविन्द बाजपेयी (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि विपिन अरोरा (दंत चिकित्सक), डॉ. संजीव शुक्ला (डायरेक्टर रूंगटा इंजी. कॉलेज), हर्ष मंत्री (अध्यक्ष महेश्वरी सभा भिलाई), प्रकाश परिहार (समाजसेवी). अरूण पंडा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष छग प्रे.नि.यो. खेल संघ), दीपक जैन (डायरेक्टर दीपक एडवरटाइजर) शामिल हैं।

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि पवन कुमार (अधिशासी निदेशक-कार्मिक एवं प्रशासनिक बीएसपी), अध्यक्षता नरेन्द्र बंछोर (अध्यक्ष-बी.एस.पी.ओ.ए., भिलाई), विशिष्ट अतिथि केशव बंछोर (सभापति-नपानि रिसाली), डॉ. मानवेन्द्र जंघेल (अस्थि रोग विशेषज्ञ), दीपक चन्द्राकर (सांसद प्रति.), प्रकाश परिहार (समाजसेवी), गुरुचरणसिंह होरा (महासचिव टेनिस संघ छग), धर्मेन्द्र भगत (पार्षद),  जहीर अब्बास (पार्षद) अरूण पंडा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ) सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!