Breaking News

रामदेव मंदिर के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर 9 दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम : धूमधाम से मनाया जाएगा श्री बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गंजपारा मे स्थित भगवान श्री विष्णु के कलयुग अवतार श्री बाबा रामदेव जी का मंदिर पूरे शहर का सबसे प्रतिष्ठित व एकमात्र मंदिर है। इस वर्ष रामदेव मंदिर का 50 पचास साल पूर्ण होने जा रहा है। इस अवसर पर समिति द्वारा सकल समाज को साथ लेकर स्वर्ण जयंती महोत्सव और बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव 4 से 15 सितम्बर तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा रामदेव जी की 9 दिवसीय संगीत मय अमृतकथा, भजन संध्या, कलश यात्रा, शोभायात्रा, ध्वज यात्रा व भंडारा जैसे विविध आयोजन किये जाएंगे।

श्री बाबा रामदेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने आज प्रेस कांफ्रेंस में आगे बताया कि विगत 50 वर्षों से शहर में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्य कर रही है। प्रतिवर्ष भादो माह के दूज से लेकर दशम तक विशेष आयोजन आयोजित किये जाते हैं। इस वर्ष आयोजन को विशाल रूप देते हुए मंदिर का 50 वां वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।

स्वर्ण जयंती महोत्सव 4 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। राममंदिर गांधी चौक से प्रारंभ होकर कलश यात्रा विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा दोपहर 3 बजे बाजे-गाजे के साथ सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में निकाली जाएगी।

कलश यात्रा के बाद 4 सितम्बर को संध्या 6.30 बजे ध्वजारोहण व बाबा रामदेव जी की महाआरती की जाएगी। संध्या 6.30 बजे श्री बाबा रामदेव मंदिर के निर्माण के आधार स्तंभों का सम्मान किया जाएगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर आज तक मंदिर निर्माण व अन्य कार्यों में सहयोग व विशेष समय देने वाले सम्मानितजनों का सम्मान किया जाएगा।

श्री बाबा रामदेवजी की संगीत मय अमृत कथा का प्रारंभ रात्रि 8.30 बजे से गणेश पूजा से प्रारंभ होगा, जिसमें बाबा रामदेव जी की कथा में हरजी भाटी का पर्चा का वरण किया जाएगा ।

4 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे से देर रात्रि तक बाबा रामदेव जी की संगीतमय अमृत कथा प्रसिद्ध कथा वाचक श्री  देव शास्त्री वृन्दावन के श्रीमुख से की जाएगी। श्री बाबा रामदेव जी से जुड़ी समस्त कथाओं का वर्णन सुन्दर व मधुर भजनों के साथ किया जाएगा।

13 सितम्बर शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर महेश नगर पुलगांव से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ो धर्म प्रेमी ध्वज लेकर श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेंगे। संध्या 6.45 बजे श्री बाबा रामदेव जी का विशेष श्रृगांर व छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। रात्रि 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें भजन सम्राट देवेन्द्र पनवर झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा सुन्दर व मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

14 सितम्बर संध्या 6.30 बजे श्री बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा घोड़ा, हाथी, बाजे-गाजे, रथ, बग्गी, झॉकी के साथ निकाली जाएगी, जो कि शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समाजों व सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

1 सितंबर को सुबह 11:30 बजे श्री बाबा रामदेव मन्दिर गंजपारा में सकल समाज, सभी सामाजिक संगठन, मन्दिर समित्ति की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें कार्यक्रम की समस्त रूप रेखा बनाई जाएगी।

आज हुई प्रेस वार्ता में अशोक राठी अध्यक्ष माहेश्वरी पंचायत दुर्ग मुकेश राठी अध्यक्ष बाबा रामदेव मंदिर समिति, योगेन्द्र शर्मा बंटी डॉ शंकर लाल दम्मानी आनंद चांडक चन्द्रकांत राठी गोपाल राठी मनोज भूतड़ा मनोज राठी जितेंद्र राठी राहुल शर्मा लोकेश भूतड़ा अध्यक्ष नवयुवक मंडल, नीतू गांधी अध्यक्ष महिला मंडल उपस्थित रहे।

Check Also

फेसबुक अकाउंट हैक कर मैसेंजर से फर्जी चैटिंग के जरिये ब्लैकमेलिंग करते हैं साइबर क्रिमिनल : आप भी रहें सावधान

( यह आर्टिकल पोस्ट करने तक फेसबुक अकाउंट को लॉक न करने सहित कई गलतियां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!