द सीजी न्यूज
दुर्ग/ सड़क किनारे बस व कंडम वाहन खड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश व यातायात पुलिस अधिकारी सतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर निगम के अतिक्रमण अमले व यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर बाधा उत्पन्न करने वाले बस मालिकों से जुर्माने की राशि वसूल की गई है।
निगम प्रशासन ने 8 बस मालिकों से जुर्माना वसूल किया है। शहर के मुख्य मार्ग मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र पार्क, गंजपारा, उतई तिराहा, जेल रोड पर सड़क किनारे खड़ी बसों के मालिको पर कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड वसूल किया गया। बस मालिकों को समझाईश के साथ ही चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे, यातायात पुलिस के राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
