- घर या दुकान के बाहर कचरा डालने वाले सावधान, गंदगी फैलाने पर भरना होगा भारी जुर्माना : आयुक्त
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आज महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स में ऋषभ मेडिकल स्टोर्स के संचालक से दो हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका गया था। इस मामले में मेडिकल संचालक से जुर्माना वसूलने के साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के परमेश्वर कुमार, महेंद्र धर्मकार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मकान या दुकान का कचरा खुले में फेंके जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। 100 रुपए से 5 हजार रुपए प्रतिदिन का जुर्माना भरना पड़ सकता है। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि बाजार में लोग दुकान का कचरा बाहर डाल देते हैं, जो गलत है। समझाईश के बाद भी लोग इसे लेकर गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य अमले द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
