Breaking News

महाराष्ट्र से लाया जा रहा 290 कट्टा अवैध धान जप्त

  • जिले में अवैध धान परिवहन, भण्डारण, कोचियों, बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई जारी

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान और कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी व बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की रोकथाम हेतु जिले के तीन सीमावर्ती स्थानों वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब और साल्हेकला अछोली क्षेत्र, अंतर्राज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पाटेकोहरा) पर चेकपोस्ट बनाया गया है। पुलिस, वन विभाग, मंडी और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

खाद्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम दामाबंजारी के पास महाराष्ट्र राज्य से लाये जा रहे 2 वाहनों में लोड 290 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामडे और खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर द्वारा रात्रि 3 बजे अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र ग्राम दामाबंजारी के पास अवैध धान परिवहन करने पर जप्ती की कार्रवाई की।

जप्त धान को छुरिया थाना में अभिरक्षा के लिए दिया गया है। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र से अवैध धान खपाने के लिए ग्राम गैंदाटोला और पथराटोला के किसान के घर धान का परिवहन किया जाया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा में जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

वोट चोरी, चंदा चोरी पर बोले भूपेश – भाजपा ने खो दिया आम जनता का विश्वास

भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वार्ड समिति बनाने पर वरिष्ठ नेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!