- जिले के आवेदकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 व 11 दिसम्बर को
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। अग्निवीर थलसेना भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ जिले में आयोजित की जाएगी। उप संचालक रोजगार एसवी राजोरिया ने बताया कि सेना भर्ती रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के अग्निवीर थलसेना भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों का शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 व 11 दिसम्बर को रायगढ़ जिले में होगी।
इस संबंध में आवेदकों के ई-मेल पर सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा प्रवेश पत्र प्रेषित कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक अर्हता के मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अन्य जानकारी व समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
