Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने दिखाए सख्त तेवर : गांव में साफ-सफाई न होने पर सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

  • ग्राम पंचायत, धान उपार्जन केन्द्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला, बोरी, तिलई, उपरवाह का आकास्मिक निरीक्षण किया। सीईओ ने ग्राम गठुला के ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेखों की अवलोकन किया। अभिलेखों का संधारण नियमित पाया गया।

उन्होंने प्राथमिक शाला गठुला के मध्यान्ह भोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। स्कूली बच्चों के लिए दाल, चावल, सब्जी तैयार किया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले स्वसहायता समूह की महिलाओं को भोजन निर्माण स्थल पर नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सीईओ ने धान उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी, जारी टोकन व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में प्रतिदिन 50 से 60 कृषकों से लगभग 2600  क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। केन्द्र में छाया, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था की गई है। समिति में कुल 2339 कृषक पंजीकृत है। जिसमें से अब तक 414 कृषको से 19206 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

ग्राम बोरी में मेन रोड किनारे साफ-सफाई न होने और ग्राम बोरी में तिलई रोड स्थित तालाब के सामने निर्मित सामुदायिक शौचालय भवन के पीछे कचरा जलाने पर जिपं सीईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सरपंच, सचिव और विकासखण्ड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नंद कुमार साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीईओ सुरूचि सिंह ने ग्राम बोरी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के पीछे मेन रोड किनारे साफ-सफाई न होने, हायर सेकेन्ड्री स्कूल घुमका रोड में स्कूल के सामने अनावश्यक रूप से उगे हुए झाड़िय़ों की साफ-सफाई न होने और  नवनिर्मित व्यवसायिक  परिसर के सामने अनावश्यक रूप से उगे झाड़िय़ों की साफ-सफाई न होने पर सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने और तीन दिनों के भीतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम उपरवाह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन भी किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में 17 बच्चे उपस्थित थे और केन्द्र में कुपोषित बच्चों की संख्या निरंक है। केन्द्र में तैयार बच्चों के लिए गर्भ भोजन रोटी, दाल, चावल, सब्जी तैयार की जा रही थी।

धान उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी व किसानों के लिए किए गए व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में 2147 कृषक पंजीकृत है। इसमें से 429 कृषकों द्वारा 19214 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है। धान खरीदी केन्द्र में निर्मित चबूतरों में धान का संग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने संग्रहण केन्दों से धान के परिवहन हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!