द सीजी न्यूज
भिलाई सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए मिनेश जैन ने छत्तीसगढ़ राज्य के बजट को आर्थिक विकास का बजट बताया है। मिनेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वर्ष 2025 के बजट को GATI थीम के अंतर्गत पेश किया। बजट में GATI का अर्थ गुड गवर्नेंस, कृषि, टेक्नालॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ के रूप मे पेश किया है। इस बजट मे मूलतः आर्थिक विकास और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर फोकस किया गया है। लगभग 119% वृद्धि कॉमर्स इंडस्ट्री में की गई है। 23 करोड़ रुपये नए उद्योग के लिए रखे गए हैं। उद्योग बजट को दुगुना करके 1420 करोड़ किया गया है।
सीएम मिनेश जैन ने कहा कि दुर्ग-भिलाई को केवल दुर्ग रायपुर मेट्रो के सर्वे के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही 6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज में से एक दुर्ग मे खोलने का फ़ैसला लिया गया है। इसके लिए 6 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एनसीआर की तर्ज पर एससीआर की घोषणा हुई है। इसके अलावा दुर्ग भिलाई को कुछ विशेष लाभ प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही थी कि दुर्ग, नया रायपुर और एयरपोर्ट के लिए नए ई बस, नए उद्योग पार्क आदि की घोषणा की जा सकती है। लेकिन ये घोषणाएं नहीं की गई।
बजट में सरकारी कर्मचारियों को 53% डीए बढ़ने से राज्य में पैसे का फ्लो बढ़ेगा। स्टाम्प दुति मे 12% सैस में छूट, पेट्रोल वैट में 1 रुपये की छूट, पत्रकार निधि दुगना करने, 12 नए नर्सिंग कॉलेज, नया रायपुर मे नए NIFD, डोंगरगढ़ मे बम्लेश्वरी परिक्रमा इत्यादि स्वागत योग्य घोषणाएं की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
