Breaking News

जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कार्यभार ग्रहण किया

  • पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक स्वागत अभिनंंदन करने वालों की लंबी कतार लगी रही
  • तीन जिलों के सहकारिता से जुड़े किसान, भाजपा कार्यकर्ता, और संगठन पदाधिकारियों में जबर्दस्त उत्साह
  • जिला सहकारी बैंक पहुंचने पर बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु ने आज जिला सहकारी बैंक परिसर में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं समेत किसानों की भीड़ के भारी उत्साह के कारण पदभार ग्रहण कार्यक्रम मेंं अव्यवस्था भी रही। करीब डेेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु के स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला जारी रहा। मंच पर स्वागत करने वालों की लंबी कतार लगी रही।  

दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद पर नामांकित किये जाने के बाद किसान नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा संगठन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करेंगे। बैंक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों और बैंक के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

स्वागत अभिनंदन शुरू होने के एक घंटे बाद भी मंच के सामने स्वागत करने वालों की लंबी कतार लगी रही

प्रीतपाल ने कहा कि अविभाजित दुर्ग जिला दुर्ग, बालोद व बेमेतरा के किसानों, कृषक समूहों और सहकारी समितियों के हितों के लिये वे सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाने का काम करेंगे। किसानों की प्रगति, उनकी उन्नति और आर्थिक मजबूती के लिए सहकारी बैंक की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने का सतत प्रयास रहेगा। बैंक की सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र विश्वास, सहभागिता और विकास को आधार बनाकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ और नई संभावनाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों के सहयोग से सहकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। प्रीतपाल  बेलचंदन ने उपस्थित जनोंं का आभार भी व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व कृषि मंत्री जागेश्वर साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर अलका बाघमार, निगम सभापति श्याम शर्मा, जिपंं अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, रजनी बघेल, टीकाराम साहू, रमाकांत द्विवेदी, एमआईसी मेंबर देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र सिंह परिहार, दिनेश देवांगन, मुकेश बेलचंदन, शेखर चंद्राकर, मनोज सोनी, मीना सिंह, प्रवीर मोहन पिंटू, कुलेश्वरी देवांगन, यज्ञदत्त शर्मा, विरेन्द्र साहू, पवन शर्मा, नीलम चन्द्राकर, मीना वर्मा, प्रमोद जैन, बैंक अधिकारी एसके निवसरकर, कुसुम ठाकुर, केके नायक, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रोहित वर्मा, महासचिव धीरेन्द्र देवांगन सहित तीनों जिले के 311 सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों समेत भाजपा संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अजय तिवारी और आभार प्रदर्शन शिव चन्द्राकर ने किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!