द सीजी न्यूज
भिलाई। सेल-बीएसपी ने आज भिलाई स्टील हाफ मैराथन का आयोजन किया। स्टील सिटी की सड़कों पर उत्साह और उमंग के साथ 3 हजार धावक दौड़े। निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र ने हाफ मैराथन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और फिटनेस को जीवनशैली के रूप में अपनाने के उद्देश्य से मेगा फिटनेस इवेंट का आयोजन किया गया।
शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में भिलाई स्टील हाफ मैराथन में 21.09 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी दौड़ की तीन श्रेणियों में धावक शामिल हुए। भिलाई सहित देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की ने ‘फिट इंडियाÓ का संदेश दिया।
सबसे पहले 21.09 किमी हाफ मैराथन सुबह 6 बजे शुरू हुई। इसके बाद 10 किमी दौड़ 6:30 बजे और 5 किमी दौड़ 6:45 बजे प्रारंभ हुई। दौड़ें शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम से भिलाई टाउनशिप की सड़कों से होते हुए दौड़ जयंती स्टेडियम में समाप्त हुई।
मैराथन के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कुल आठ लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रत्येक श्रेणी और आयु वर्ग के शीर्ष 10 विजेताओं को समापन समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति-चिह्न, पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 21.9 किमी (पुरुष, 18-45 वर्ष) वर्ग में आरिफ अली ने 1 घंटा 5 मिनट 5 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजन यादव (1:5:18) द्वितीय और रवि गुलिया (1:5:39) तृतीय रहे।
21.9 किमी (पुरुष, 45 वर्ष से अधिक) वर्ग में भास्कर कांबले (1:16:59) प्रथम, जयपाल भोयर (1:17:10) द्वितीय और अश्विनी आचार्य (1:19:5) तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 21.9 किमी (महिला, 18-45 वर्ष) वर्ग में मुन्नी देवी (1:19:51) प्रथम, कुमारी ज्योति (1:20:31) द्वितीय और कोमल साहू (1:20:55) तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में रेनू कौर सिद्धू (1:55:40), विद्या धापोड़कर (2:00:16) और शोभा यादव (2:13:23) प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
10 किमी (पुरुष, 18-45 वर्ष) वर्ग में जीतू गुर्जर (00:31:00) प्रथम, लिखेंद्र कुमार (00:31:34) द्वितीय और सुरेश कश्यप (00:31:52) तृतीय रहे। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में सुभाष चिमनकर (00:39:24) प्रथम, राजेश यादव (00:43:24) द्वितीय और राम दयाल ध्रुव (00:46:12) तृतीय रहे। 10 किमी (महिला, 18-45 वर्ष) वर्ग में मिताली भोयर (00:36:44) प्रथम, पूजा यादव (00:37:27) द्वितीय और भगवती यादव (00:39:37) तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में सुनीता सूर्यवंशी (01:06:14), ज्योति वारके (01:40:24) और डॉ. हिमानी गुप्ता (01:43:48) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
5 किमी (पुरुष, 18-45 वर्ष) वर्ग में गौरव कुमार (00:15:31) प्रथम, आयुष शर्मा (00:15:48) द्वितीय और लोमश ध्रुव (00:15:59) तृतीय रहे। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में राकेश रत्नाकर (00:20:12) प्रथम, लेखराम आडिल (00:23:00) द्वितीय और चेन्नय्या (00:23:27) तृतीय रहे। 5 किमी (महिला, 18-45 वर्ष) वर्ग में प्रियंका साहू (00:19:07) प्रथम, कविता पाल (00:19:11) द्वितीय और ममता कुमारी (00:19:24) तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में नीना मलिक (00:32:45), बेन ठाकुर (00:33:36) और पल्लवी ठाकुर (00:34:21) क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के सुप्रियो सेन और सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र के किशन चंद ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal