चैनल 9 . लाइफ
दुर्ग। सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को प्राधिकरण की बैठक के बाद दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर के मोहन नगर स्थित निवास भी गए। चंद्राकर ने परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद रहे।
विधायक चंद्राकर के परिवारजनों समेत नागरिकों ने सीएम साय की सज्जनता और सेवा भाव के साथ जनसेवा व विकास के प्रति उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। हम सभी उनके नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

