Breaking News

विधायक रिकेश सेन ने संजय नगर मैदान की नीलामी निरस्त करने कहा, मैदान के लिये एक करोड़ की घोषणा की

  • खेल मैदानों की बलि चढ़ा कर नहीं होगा शहर का विकास : रिकेश सेन 

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनभावनाओं और खिलाड़ियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए संजय नगर तालाब के समीप स्थित खेल मैदान को बचाने बड़ा कदम उठाया है। विधायक की पहल पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रस्तावित व्यावसायिक नीलामी को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने मैदान के कायाकल्प और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

सेन ने बताया कि आज सुबह संजय नगर वार्ड 6 के युवाओं ने उनसे बताया कि निगम संजय नगर के खेल मैदान की नीलामी कर उसे लीज पर देने की तैयारी की जा रही है। एमआईसी के प्रस्ताव के बाद आनलाईन टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। विधायक रिकेश सेन को यह जानकारी मिलते ही वे तत्काल भिलाई नगर निगम पहुंचे और प्रस्तावित टेंडर को तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

दरअसल, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संजय नगर तालाब के बाजू में स्थित खेल मैदान को व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु नीलाम करने की तैयारी की जा रही थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक ने स्पष्ट किया कि युवाओं और बच्चों के लिए खेलकूद का यही एकमात्र प्रमुख मैदान शेष है, जिसे किसी भी कीमत पर व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी नगर निगम भिलाई द्वारा दक्षिण गंगोत्री सर्कस ग्राउंड जैसी महत्वपूर्ण जमीन को बेच दिया गया, जिससे शहर में मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं के खेल प्रशिक्षण के लिए जगह का अभाव हो गया है। संजय नगर के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे। सेन ने कहा कि मैदान के विकास, बाउंड्री वॉल और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं हेतु विधायक निधि/प्रशासनिक मद से 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विधायक रिकेश सेन के इस निर्णय से स्थानीय खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का विकास जरूरी है, लेकिन खेल मैदानों की बलि चढ़ा कर नहीं।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!