Breaking News

एनएसयूआई अध्यक्ष पर द्वेषपूर्ण गैर जमानती धारा लगाने के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज  

एनएसयूआई शहर अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर अनुचित और गैर जमानती धारा लगाकर अपराध दर्ज करने के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी आज एसपी कार्यालय पहुंचे और अनुचित धाराओं को हटाने की मांग करते हुए एसपी विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा

बाकलीवाल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं की गलत और अवैधानिक नीतियों पर आवाज उठाने वाले कांग्रेसजनों पर झूठा आपराधिक मामला पंजीबद्ध कराया जा रहा है। छात्र नेता वरूण केवलतानी ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने और कानून मंत्री के तौर पर दिये गये हास्यस्पद बयान “रात्रि दस बजे से सुबह 7 बजे के दरम्यान हेलमेट पहनने से छूट है” के संबंध में पुलिस कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पर आकोश जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन को चूड़ी और साड़ी भेंट किया था। पुलिस ने वरूण केवलतानी और उनके साथियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा का झूठा आधार बनाकर, अपराध पंजीबद्ध कर दिया है जो अवैधानिक हैं।

केबिनेट मंत्री का बयान सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ है। छ.ग. सरकार के मंत्री व विधायक स्वयं कानून का उल्लंघन कर, गलत बयानी कर रहे हैं। क्या संविधान में उन्हें कानून का उल्लंघन करने की छूट दी है? क्या सरकार के कानून मंत्री गजेन्द्र यादव को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने पर उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही होगी? भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के शहर अध्यक्ष वरूण केवलतानी द्वारा इस मामले में विरोध प्रदर्शन करना गलत था?

कॉग्रेस नेता वरूण केवलतानी के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली द्वारा गैर जमानती धारा सहित – 126 (2), 132, 221 एवं 3 (5) के तहत झूठा और मनगढ़ंत आधार बनाकर अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। जिसका जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग विरोध करती है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आर एन वर्मा, अलताफ अहमद, दीपक दुबे, राजेश यादव, अनूप वर्मा, नासिर खोखर, प्रेमलता साहू, दीपक साहू ,देवश्री साहू, आनंद ताम्रकार, मनीष बघेल, गुरदीप भाटिया, ओमप्रकाश जोशी, रत्ना नारमदेव, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, सुमित घोष, राजकुमार वर्मा, सन्नी साहू, विकास सापेकर, रवि कोशिया, अशोक मेहरा, नादा रावत, दुष्यंत देवांगन, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, शकुन ढीमर, बिंदु सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश जोशी, दीपक श्रीवास्तव, विमल यादव, अली असगर, नंद किशोर शर्मा, शत्रुघ्न चक्रधारी, चंदन देवांगन, बिजेन्द्र भारद्वाज, शिशिर कांत कसार, खुर्शीद अहमद, हेमंत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, मोहित वाल्दे, बृजमोहन तिवारी, आँचल गुप्ता, सौरभ ताम्रकार, नरेंद्र पटेल, फतेह सिंह भाटिया, पोषण साहू सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!