द सीजी न्यूज
दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान हुए विवाद के बाद नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वार्ड 17 शांति नगर निवासी शिव कुमार गोड (51) ने मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने गया था। बारात के दौरान नानू का कुछ युवकों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल नानू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal