Breaking News

ग्रामीण क्षेत्र में बने 123 अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत राज संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों व ग्राम पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित अमृत सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। इन सरोवरों से ग्रामीणों को निस्तार व सिंचाई के लिए जल सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त होने के अवसर भी मिल रहे हैं।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अमृत सरोवरों के तट पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष नागरिकों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, महाविद्यालयीन युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!