- विधायक रिकेश सेन कर सकते हैं दावेदारी
- कांग्रेस कर सकती है नीरज पॉल को रिपीट
- दोनों दलों के संगठन अध्यक्षों को भी टिकट की उम्मीद
THE CG NEWS
भिलाई। नगर निगम भिलाई के चुनावों को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में कांग्रेस और भाजपा के महापौर प्रत्याशी के नाम पर सबसे ज्यादा उहापोह की स्थिति है। दोनों ही दलों में दो-दो प्रत्याशियों के नाम उभरे हैं। सूत्रों का कहना है कि महापौर प्रत्याशी चयन पर ही सबसे ज्यादा दारोमदार रहेगा। यही वजह हैै कि महापौर प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों दलों के नेता सतर्क हैं।
कांग्रेस पार्टी से महापौर नीरज पॉल का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। नीरज पॉल के चुनाव न लड़ने की स्थिति में भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का नाम भी तेजी से उभर रहा है। नीरज के करीबियों का कहना है कि फिलहाल नीरज ने फिलहाल अगला महापौर चुनाव न लड़ने के संकेत दिये हैं, लेकिन यह अंतिम फैसला नहीं है।
इधर, महापौर प्रत्याशी के लिये भाजपा कैंप से विधायक रिकेश सेन और भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि विधायक रिकेश सेन भिलाई नगर निगम के महापौर के रूप में कार्य करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक सार्वजनिक रूप से कभी भी महापौर बनने की इच्छा नहीं जताई है। इधर, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी टिकट के इच्छुक हैं। भाजपा संगठन के प्रमुख नेता भी पुरुषोत्तम देवांगन के नाम पर सहमत हैं। देवांगन का सौम्य, सरल व्यवहार उनकी टिकट पक्की कर सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
