Breaking News

दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें

  • महापौर अलका बाघमार की पहल पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने निगम का विशेष अभियान शुरू, खराब लाइटों की भी होगी मरम्मत

THE CG NEWS

दुर्ग/ दीपावली पर्व पर दुर्ग शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर निगम के विद्युत विभाग की टीम ने शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने और नए लाइट लगाने का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सड़कों, चौक-चौराहों व मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान नागरिकों को अंधेरे और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का सामना न करना पड़े।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि विभिन्न वार्डों में विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। एमआईसी की पिछली बैठक में ही सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके अनुरूप निगम की विद्युत टीम लगातार कार्य कर रही है।

महापौर ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइटों के नियमित रखरखाव और मरम्मत के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। खराब लाइटों की समय पर मरम्मत और विद्युत व्यवस्था के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सभी वार्डों के लिए 600 नई लाइटें मंगाई गई हैं, जिन्हें सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वितरित कर लगाया जाएगा।

शहर में बेहतर रोशनी के लिए ट्यूबलर पोल एवं हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है। लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। निगम के विद्युत विभाग की टीमों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपकर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन क्षेत्रों में लाइटों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!