THE CG NEWS
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं व मांगें सुनेंगे।
मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित व यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
