THE CG NEWS
भिलाई। बीती रात दीपावली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सुरक्षा हटाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी की सुरक्षा कम करने या हटाने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसके लिए तय गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए।
भूपेश ने कहा कि सुरक्षा को लेकर फैसला सभी के लिए एक जैसा होना चाहिए। किसी व्यक्ति को देखकर सुरक्षा कम या ज्यादा नहीं की जानी चाहिए। भूपेश बघेल ने प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ नशे का गढ़ बन गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
