THE CG NEWS
भिलाई-चरोदा नगर निगम मेंं मुख्यमंंत्री विष्णुदेव साय कल 24 नवंबर को 41.14 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान सीएम साय जनसभा को संबोधित करेंगे। निगम प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी ने बताया कि नगर निगम भिलाई-चरोदा के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। पांच मदों के अंतर्गत कुल 41 करोड़ 14 लाख 58 हजार के विकास कार्य किये जाएंगे। नगरोत्थान योजना केे अंतर्गत 29.43 करोड़, 14वां वित्त आयोग के तहत 48 लाख, अधोसंरचना मद के अंतर्गत 49.46 लाख कार्य कराए जाएंगे।
नगरोत्थान योजना के तहत प्रमुख विकास कार्यों में वार्ड 9 मल्टीलेवल पार्किंग 1.97 करोड़, देवबलौदा से उरला तक सीसी रोड 1.95 करोड़, उरला से देवभोग डेयरी तक सड़क 1.89 करोड़, विश्व बैंक कॉलोनी से चरोदा तक नाला 1.86 करोड़, बजरंग पारा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स 1.56 करोड़, भिलाई-3 तहसील कार्यालय के पास कॉम्प्लेक्स 1.56 करोड़, वार्ड 26 इंद्रा नगर मंगल भवन 1.50 करोड़, गनियारी ऑडिटोरियम 1.50 करोड़ केे कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य प्रमुख कार्यों में बाजार निर्माण, उद्यान, मुक्तिधाम, सड़क, बॉक्स क्रिकेट और मंगल भवन शामिल हैं।
15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 64 कार्य होंगे। इनमें वार्ड 19 पदुम नगर में सीसी रोड 29.50 लाख, वार्ड 40 गनियारी में नाली निर्माण 29.38 लाख, वार्ड 18 वसुंधरा नगर में सीसी रोड 28.57 लाख, वार्ड 39 मोरिद में नाली निर्माण 28.79 लाख, वार्ड 5 दादर-पथर्रा में सड़क निर्माण 27.89 लाख के कार्य कराए जाएंगे।
राज्य प्रवर्तित योजना केे तहत डबरा पारा और हाउसिंग बोर्ड में मुक्तिधाम उन्नयन के दो कार्य कुल 62.56 लाख की लागत से कराए जाएंगे।
14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत पथर्रा में रिटेनिंग वॉल और ड्रीम सिटी में नाला निर्माण, कुल 48 लाख की लागत से किया जाएगा। अधोसंरचना मद के अंतर्गत विश्व बैंक कॉलोनी में सड़क और नाली, पंचशील नगर में उद्यान सौंदर्यीकरण और उरला स्कूल परिसर में डोम शेड, कुल 49.46 लाख की लागत से किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
