- वोरा बोले – शहरवासियों से मिले स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिये सबसे बड़ी पूंजी … आखिरी सांस तक करूंगा दुर्ग शहरवासियों की सेवा
THE CG NEWS
दुर्ग / वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर वोरा निवास में दिन भर जश्न का माहौल रहा। वोरा निवास पर विधायक वोरा को बधाई और शुभकामनाएं देने जन सैलाब उमड़ा। धुमाल बाजे की धुन और जोश से नारेबाजी के बीच फूलों की बारिश होती रही। वोरा समर्थक नौजवान धुमाल बाजे की धुल पर थिरकते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका वाघमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक-व्यवसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वोरा को बधाई दी।
पटाखे फोड़कर वोरा समर्थक जश्न मनाते रहे। अलग-अलग जत्थों में पहुंचने का दौर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। वोरा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस भवन में भी देर तक जश्न का माहौल रहा।
वोरा को बधाई देने वालों में भिलाई के महापौर नीरज पॉल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व निगम सभापति राजेश यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, अब्दुल गनी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, संजय सिंह, रत्ना नारमदेव, श्रद्धा सोनी, निकिता खचरिया, एमआईसी मेंबर शेखर चंद्राकर, फत्ते भाटिया, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, सैय्यद सैफ, विकास यादव, आनंद गौतम, रामकली यादव, मोहित वालदे, प्रकाश देशलहरा, भाजपा पार्षद मनोज सोनी, सतीश समर्थ, मनोज अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, विजय चंद्राकर, हमीद खोखर, धर्मेंद्र यादव सहित दुर्ग-भिलाई के कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में पहुंचे। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वोरा ने जन्मदिन के अवसर पर स्वागत-अभिनंदन का सैलाब उमड़ने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शब्दों में आभार व्यक्त कर पाना उनके लिये मुमकिन नहीं है। वोरा ने अपने पिता मोतीलाल वोरा के शब्दों को याद करते हुए कहा कि पद आते जाते रहते हैं, पद महत्वपूर्ण नहीं है। वे किसी पद पर रहें या न रहें, हमेशा दुर्ग शहर की सेवा निरंतर करते रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



