Breaking News

छत्तीसगढ़ की राजनीति में शेर तो एक ही है … क्या दिल्ली से मिल गए हैं संकेत ???

  • विधानसभा चुनाव से दो साल पहले पूरे प्रदेश में भूपेश के धुआंधार दौरे का आखिर राज क्या है ?
  • क्या कांग्रेस की अंतरकलह दूर होगी

THE CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो साल बाद होने वाले हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजनीतिक सक्रियता से न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस में भी हलचल मच गई है।

भूपेश जिस अंदाज में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, उससे राजनीतिक हलकों में कई सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि भूपेश का लगातार दौरा कार्यक्रम क्या सिर्फ संगठन को मजबूत बनाने के लिये किया जा रहा है या … दिल्ली से कोई संदेश मिलने के बाद भूपेश ने धुआंधार दौरा शुरू किया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलें पिछले दो साल से चल रही हैं। पिछले साल वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिये। चौबे ने इस बदलाव से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा फायदा होने की संभावना भी जताई। हालांकि इस बयान के बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह शुरू हो गई।

इसके बाद टीएस सिंहदेव ने भी प्रेस के सामने बयान दिया कि वे प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं। सिंहदेव के बयान को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस की अंतरकलह उजागर हुई।

अब भूपेश के लगातार धुआंधार दौरे जारी रहने के कारण सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन दौरों का राज क्या है।

सवाल ये भी है कि क्या सचमुच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की संभावना है।

क्या दीपक बैज को हटाकर नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा ?

क्या भूपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी ?

या … टीएस सिंहदेव की इच्छा का सम्मान किया जाएगा ?

हाल ही में कांग्रेस सरकार में कद्दावर मंत्री रहे एक वरिष्ठ नेता से जब प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की संभावना पर सवाल किया गया तो उनका जवाब था –

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज की सक्रियता पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है। वे सक्रिय होकर कांग्रेस को मजबूती देने का काम कर रहे हैं।

लेकिन, यह भी सत्य है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में शेर तो एक ही है – वो है भूपेश बघेल…।

चुनाव के पहले भूपेश बघेल को ही अध्यक्ष बनाया जाना चाहिये। उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस को शानदार जीत मिलेगी। अध्यक्ष बनाने के लिये यही समय उपयुक्त है।  

Check Also

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रु के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती व सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!