Breaking News

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में 28 करोड़ के निर्माण कार्य शुरू

  • 250 सीटर बालक छात्रावास सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे

THE CG NEWS
दुर्ग/ जिले में स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, नेवई में आधारभूत संरचना के विस्तार के क्रम में राज्य शासन द्वारा कुल 28.07 करोड़ की लागत के पाँच निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग  के  कार्यापालन अभियंता एके भट्टॉचार्य ने बताया कि इन कार्यों में कुलपति निवास (बी-टाइप) 1 नग, कुल सचिव, कुलाधिसचिव, प्राध्यापक एवं सह-प्राध्यापक निवास (डी-टाइप) 13 नग, सहायक प्राध्यापक निवास (ई-टाइप) 10 नग, वर्कशॉप भवन और 250 सीटर बालक छात्रावास का निर्माण शामिल है। सभी निर्माण कार्यों के कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं।
छात्रावास का निर्माण पूर्ण होने पर संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में ही आवास की सुविधा मिलेगी, जिससे दुर्ग जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थी अपनी तकनीकी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
कुलपति, अधिकारियों व शिक्षकों के लिए कुल 24 आवासों के निर्माण से शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा। वर्कशॉप भवन के निर्माण से तकनीकी शिक्षा में प्रायोगिक प्रशिक्षण को बल मिलेगा। निर्माण गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य शासन का उद्देश्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Check Also

11 दिनों में सिर्फ 5% धान खरीदी : 36 दिन में कैसे पूरा होगा लक्ष्य

THE CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीमी गति से धान खरीदी होने पर प्रदेश कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!