- प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर किया अभिनंदन
THE CG NEWS
रायपुर। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त होने पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय रायपुर में ललित चंद्राकर का भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में आयोजत कार्यक्रम के प्रारंभ में पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया का माल्यार्पण किया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी व जिले से आए पदाधिकारियों ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त होने पर स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी। पूरे प्रदेश कार्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि सभी के स्नेह, विश्वास और अपनापन उनके लिए अनमोल है। आत्मीय सम्मान और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए ललित ने कहा कि सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं ने जिस प्रेम से लड्डू से तौलकर सम्मान दिया है, वह जीवन भर याद रहेगा।
ललित ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। ओबीसी समाज के हित, अधिकार और विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज को और मजबूत किया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना ही मेरी प्राथमिकता होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री भाजपा नवीन मारकंडे, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खम्हन ताम्रकार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, अशोक सिन्हा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु साहू सहित प्रदेश के ओबीसी मोर्चा व जिला के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

