Breaking News

दिग्विजय सिंह ने स्व. मोतीलाल वोरा को अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके जैसा व्यक्ति अपने जीवन में नहीं देखा, जिससे भी मिलते थे, एक रिश्ता सा बना लेते थे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर उनके पद्मनाभपुर दुर्ग स्थित निवास पहुंचकर स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंटकर सांत्वना दी। दिग्विजय सिंह ने स्व. वोरा के साथ बिताए राजनीतिक पलों को याद किया।

दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को एक शानदार शख्सियत बताते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्ति उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। यह उनके विशाल व्यक्तित्व का हिस्सा था कि वह जिससे भी मिलते थे और इतनी आत्मीयता से मिलते थे कि एक रिश्ता सा बना लेते थे। बड़े-बड़े पदों पर रहने के बाद भी उन्हें जरा सा भी घमंड नहीं था।  हरेक नेता, कार्यकर्ता और आम जनता से सहृदयता के साथ मिलते थे। किसी को आभास तक नहीं होता था कि वे खुद कितने बड़े कद में हैं और दूसरों को एहसास भी नहीं होने देते थे।

उन्होंने परिवारजनों से स्मरण साझा करते हुए कहा कि उनका वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के साथ आत्मीय संबंध रहा है। वे हम सबके लिए एक पुरोधा हैं। अपने कार्यों के लिए मजबूती के साथ इस उम्र में भी गजब का जज्बा रखते थे। वे मुख्यमंत्री रहते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश के विकास के शिल्पकार रहे हैं। सिंह ने विधायक अरुण वोरा व अन्य परिवार जनों को इस दुखद घड़ी पर ढाढ़स बंधाया।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वोरा निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज वोरा निवास पहुंचकर स्व. मोतीलाल वोरा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की। वोरा के गौरवशाली पलों को याद कर भावुक हुए। सिंहदेव ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा से हमेशा मार्गदर्शन और आशीष मिलता रहा है। उनके कर्तव्यपथ हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Check Also

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33 वीं बैठक संपन्न :

प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *