Breaking News

पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा ने किया बोरसी-रुआंबांधा रोड निर्माण का भूमिपूजन : 9 करोड़ 94 लाख रु की लागत से बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क

दुर्ग/ बोरसी वृंदानगर से बीज निगम ज़ोन कार्यालय रुआंबाधा तक रोड निर्माण कार्य अब शुरू होगा। पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा ने आज कुल 9 करोड़ 94 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बरसते पानी में बोरसी भाठा ज़ोन कार्यालय के पास हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के सभापति राजेश यादव सहित एमआईसी मेंबर, पार्षद व स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

बोरसी वृंदानगर से बीज निगम कार्यालय रुआंबाधा तक रोड निर्माण कार्य की मांग पिछले 10 साल से की जा रही थी। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान विधायक अरुण वोरा ने रोड निर्माण कार्य शुरू करने की मांग करते हुए स्थानीय नागरिकों के साथ आंदोलन भी किया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद वोरा ने दोबारा पहल करते हुए निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई। वोरा ने सड़क निर्माण कार्य के लिए मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार जताया है।

वोरा ने कहा कि बोरसी से रुआंबांधा को जोड़ने वाली सड़क पर यातायात बढ़ने के कारण रोड चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। सड़क का डामरीकरण भी कई साल से नहीं हुआ था। दुर्घटना की संभावना के कारण भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कई बार सड़क निर्माण कार्य की मंजूरी देने की मांग की गई लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रोड निर्माण कार्य की मंजूरी दी गई। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने कहा है। 

भूमिपूजन के बाद कुल 9 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अब शुरू हो जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 3 मीटर है। अब यहां 7 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। 10 स्थानों पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। आरसीसी ओपन ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य 6 माह में पूरा किया जाना है। भूमिपूजन के मौके पर एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, ज्ञानदास बंजारे, प्रेमलता साहू, सतीश देवांगन, अमित देवांगन, काशीराम रात्रे, भास्कर कुंडले, एल्डरमेन राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, रत्ना नामदेव, सुमीत वोरा, कुलेश्वर साहू, आयुष शर्मा,हरीश साहू, अजय गुप्ता, अंशुल पांडेय के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजुद थे।

Check Also

वार्ड आरक्षण से प्रभावित पार्षदों को संगठन में मिले अहम जिम्मेदारी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र  THE CG NEWS भिलाई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!