Breaking News

सुशासन में राजधानी रायपुर को दूसरा स्थान : रायपुर देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में शामिल

  • सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट ने जारी की नई रिपोर्ट 
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आठवें स्थान पर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुशासन में दूसरा स्थान मिला है, जबकि देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में रायपुर का आठवां स्थान है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 जारी किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य की राजधानी भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 8 वें सर्वश्रेष्ठ राजधानी में शामिल है।

रायपुर गुड गवर्नेंस के टॉप शहरों में भी शामिल है। सुशासन में रायपुर देश की राजधानियों में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भोपाल और दिल्ली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शासन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ ही योजनाओं और उनके समयबद्ध बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ई गवर्नेन्स के माध्यम से पारदर्शिता और सहुलियत बढ़ाई गई है।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर स्कोर निर्धारित करने के लिए चार मापदंडों का उपयोग किया गया था। जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा। रिपोर्ट में भारत के राज्यों की राजधानियाँ उस राज्य के विकास का एक अच्छा संकेत दे रही है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा जारी नई रिपोर्ट ने भी यह स्थापित किया है कि देश में कौन सी राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं। शहरों की शासन रैंकिंग की गुणवत्ता के लिए पाँच मापदंडों का उपयोग किया गया था, जिसमें सेवाएँ, वित्त, प्रौद्योगिकी, शहरी नियोजन और समग्र शासन शामिल हैं।

Check Also

केबिनेट मंत्री यादव ने जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति के कामकाज की सराहना की

THE CG NEWS दुर्ग। जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रऊफ कुरैशी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!