Breaking News

कोरोना के नए वैरिएंट ‘लैम्बडा’ की चपेट में आए 29 देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से निपटने के दुनिया के प्रयासों के बीच नए वेरिएंट लैम्बडा ने 29 देशों में लोगों को चपेट में ले लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि 29 देशों में कोरोना का एक और नया वेरिएंट पाया गया है। इसे ‘लैम्ब्डा’ नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि यह दक्षिण अमेरिका में पहली बार पाया गया था। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पहली बार पेरू में पाया गया लैम्ब्डा वेरिएंट दक्षिण अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार था।

डब्लूएचओ ने चिंता जताई है कि संक्रमण का यह वैरिएंट दुनिया भर में भी फैल सकता है। हाल ही में डेल्टा वेरिएंट ने भी दुनिया की चिंता बढ़ा दी थी। ब्रिटेन ने दावा किया है कि उसके देश में 11 दिन में मामले दोगुने हो गए और इसका जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट को माना जा रहा है।

कृपया सावधानी बरतें – छत्तीसगढ़ सहित देश के अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन हटते ही लोग कोरोना से बचने के लिए जरूरी उपायों को भूलते जा रहे हैं। अधिकांश लोगों ने मास्क पहनना बंद कर दिया है। फिजिकल डिस्टेंसिंग पर भी लोगों का ध्यान नहीं है। इसी चूक के कारण दूसरी लहर भयावह हुई थी। दोबारा वही लापरवाही शुरू हो गई है। 

पहली और दूसरी लहर में लाखों लोगों की भयानक मौत के बावजूद … लोग सावधानी नहीं बरत रहे। 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!