Breaking News

नौकरी लगाने के नाम पर पैसे मांगने वालों के झांसे में ना आएं : सिविल सर्जन ने पुलिस में शिकायत की

  • जिला अस्पताल में संविदा पदों में भर्ती के लिए आवेदन कर्ताओं को आ रहे फोन काॅल्स

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोरबा शहर स्थित जिला अस्पताल में विभिन्न पदों में नौकरी लगाने के नाम पर आवेदनकर्ताओं कोे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन काॅल्स किए जा रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदनकर्ताओं को फोन करके अपना नाम अमन मिश्रा बता रहा है। नौकरी लगाने के नाम पर आवेदनकर्ताओं से पैसों की मांग की जा रही है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. अरूण तिवारी ने नौकरी लगाने के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों के झांसे में न आने की अपील आवेदनकर्ताओं से की है। डाॅ. अरूण तिवारी ने पैसों की मांग से संबंधित आवेदनकर्ताओं की शिकायत आने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र लिखकर अज्ञात व्यक्ति की शिकायत की है। उन्होंने आवेदनकर्ताओं को ऐसे लोगों से सावधान रहने और इसकी शिकायत पुलिस में करने के लिए कहा है।

इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय कोरबा के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. तिवारी ने बताया कि इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय कोरबा में नवीन ए.आर.टी. सेंटर में संविदा नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। संविदा पदों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हाल ही में जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट कोरबा डाॅट जीओव्ही डाॅट इन में पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा आपत्ति के लिए जारी की गई थी।

सिविल सर्जन ने बताया कि दावा आपत्ति के लिए सूची जारी करने के उपरांत आवेदनकर्ताओं से शिकायत मिली है कि मोबाइल नंबर 98317-19934 से उन्हें काॅल आया और अपना नाम अमन मिश्रा बताते हुए नौकरी लगाने के लिए 50 हजार रूपए की मांग की है। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रूपए की मांग की जा रही है। नौकरी लगाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और ऐसे लोगों से सचेत और सावधान रहें। जिला अस्पताल में विभिन्न पदों में भर्ती शासकीय नियमों का पालन करते हुए विशेष भर्ती प्रक्रिया के अधीन की जाती है। अस्पताल में नौकरी के लिए किसी भी अभ्यर्थी से पैसों की मांग नहीं की जाती। नौकरी लगाने के नाम पर अपने झांसे में लेकर पैसे ऐंठने वाले लोगों से अभ्यर्थियों को सचेत रहना चाहिए। पैसों की मांग करने वाले लोगों द्वारा संपर्क करने पर ऐसे लोगों की शिकायत तत्काल पुलिस थाना में करना चाहिए।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!