Breaking News

नगर निगम के आय-व्यय में 10 करोड़ का अंतर और अनिमियतता की खबर गलत, पूरी पारदर्शिता से हो रहे काम – आयुक्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम के आय-व्यय के ब्यौरे में 10 करोड़ की गड़बड़ी की खबरें पूरी तरह गलत हैं। मंडावी ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री को भेजे जाने वाले प्रपत्र में त्रुटिवश शासन से प्राप्त ऋण और आय की जानकारी नहीं जोड़ी गई थी। इसीलिए आय ओर व्यय में अंतर दिख रहा था।

कमिश्नर ने कहा कि शासन से प्राप्त 465.79 लाख और निकाय की बचत राशि 583.71 लाख मिलाकर कुल 1049.50 लाख रुपए वेतन पर व्यय किया गए थे। इसके अतिरिक्त किसी अन्य परियोजना के लिए राशि खर्च नही की गई है। इस संबंध में स्पष्ट करते हुए कमिश्नर ने कहा कि आय व्यय में 10 करोड़ राशि का अंतर और अनियमितता की बातें गलत हैं। नगर निगम दुर्ग द्वारा सभी कार्य पारदर्शिता से किये जा रहे हैं।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!