Breaking News

कोरोना प्रभावित परिवारों का सर्वे करेंगे कांग्रेसी : आउटरीच अभियान के लिए समन्वयक और वार्ड प्रभारी नियुक्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर के अंतर्गत आज पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की अलग-अलग बैठक हुई जिसमें राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान को सफल बनाने विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कांग्रेस संगठन के निर्देश पर कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के आर्थिक व स्वास्थ्यगत वास्तविक स्थिति का आकलन करने हर घर में जाकर सर्वे कराने के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। इसी की तैयारी के लिए रणनीति तय की गई। बैठक में वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मंशानुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद,अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल के साथ पदाधिकारियों की अलग-अलग ब्लाकों की बैठक लगातार चली। यह अभियान प्रदेश से लेकर वार्ड पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा।

बैठक में कोरोना योद्धाओं का चयन, कन्ट्रोल रूम की स्थापना, आउटरीच अभियान के लिए बूथ से लेकर जिला तक के लिए प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई। जिला समन्वयक के रूप में दो समन्वयक प्रवक्ता देवेश मिश्रा और नासिर खोखर की नियुक्त किया गया। आउटरीच अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचकर गहन सर्वे कर कोरोना से प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर पूरी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रपत्र में देंगे।

इन जानकारियों की जिला समन्वयक द्वारा जाँच करके जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद कोरोना पीड़ित परिवारों की जरूरत को ध्यान में रखते उन्हें आवश्यक मदद व व्यवस्था करने भूपेश बघेल सरकार निर्णय लेगी। इस अभियान को आगे बढ़ाने आज सभी ब्लॉक में ब्लॉक समन्वयक और वार्ड प्रभारियों की सूची जारी की गई।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक जनसुविधाओं को पहुंचाना है। कोरोना काल मे लगातार कांग्रेस सरकार सहित सभी कांग्रेसजनों ने लोगों को विभिन्न तरीकों से मदद करने का अभियान चलाया।  यह अभियान सतत जारी रहेगा। भूपेश बघेल सरकार हर पीड़ित व असहाय परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खोया है।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद की टीम में दो ब्लॉक समन्वयक अलख नवरंग और मुकेश राठी, वार्डों में भोला महोबिया, मदन जैन, तनिश पाटनी, राजकुमार वर्मा, कन्या ढीमर, रिंकू वर्मा, मुकेश पांडे, श्रध्दा सोनी, चंदन सिन्हा, शकुन ढीमर, नजहत परवीन, हेमेश्वरी निषाद प्रभारी बनाये गए हैं।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा की टीम में दो ब्लॉक समन्वयक रत्ना रामदेव, शिवाकांत तिवारी और  वार्डो में हमीद खोखर, प्रकाश गीते, दीपक साहू, भूपेंद्र वर्मा, लीलाधर पाल, राजेश शर्मा, रुद्रनाथ सेनापति, माहेश्वरी ठाकुर, प्रवीण चंद्राकर, ज्ञानदास बंजारे, पोषण साहू, एमन साहू, भोज राम यादव, अनूप चंदनिया बनाए गए हैं।

उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल की टीम में ब्लॉक समन्वयक के रूप में हरीश साहू और राकेश साहू व वार्डो में अजय जैन, नकुल यादव, आशीष भट्टाचार्य, नारायण निर्मलकर, खुशी निर्मलकर, वैभव कामडे, उज्जवल सरस, विनय चंद्राकर, राजा विक्रम बघेल, विनोद निषाद बनाए गए हैं।

पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली की टीम में दो ब्लॉक समन्वयक अनूप वर्मा, सत्यनारायण सेंगर व वार्डो में कृष्णा देवांगन, सतीश देवांगन, संजय कोहले, जितेन्द्र तिवारी, मिथलेश पटेल, अनूप पाटिल, राजकुमार नारायणी, विमल यादव, मनीष बघेल, मासूब अली, कन्हैया यादव प्रभारी बनाए गए हैं।

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार साहू की टीम में दो ब्लॉक समन्वयक मनीष यादव, देव सिन्हा और वार्डो में प्रभारी लिखन साहू, विष्णु निषाद, आनंद कपूर ताम्रकार, सोनिया सिन्हा, सत्यवती विजयंत पटेल, राजेश यादव, अब्दुल गनी, मनदीप सिंह भाटिया, बिजेंद्र भारद्वाज, लक्ष्मी ललित ढीमर, जमुना सिन्हा, बृजलाल पटेल बनाए गए हैं।
यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है।

बैठक में कमलनारायण रूंगटा, हेमंत तिवारी, पाशी अली, राजेश वडयालकर, गणेश सोनी, पार्वती शेंडे, मीना मानिकपुरी, अशोक मेहरा, वहीद चौहान, अली असगर, राम रतन जलतारे, एम रवि कुमार, हरीश पटेल, मोहम्मद रफीक खान, विशाल महानंद, चंद्रशेखर, कार्तिक राम यादव, बिंदु राजपूत, भगवती ठाकुर, चंद्रप्रकाश जैन, आबिद हुसैन, बृजमोहन तिवारी, अश्वनी निषाद, समय लाल साहू, अकरम सौदागर, सतीश कुमार, हरीश साहू, वत्सला उईके, अमीन अहमद, नईम चौधरी उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया गया कि 29 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा  होने वाला है। इस मौके पर वृहद रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदेश व जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह, ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा गौठान व अस्पतालों में श्रमदान कार्यक्रम, यूवा कांग्रेस द्वारा राजीव भवन में श्रमदान कार्यक्रम, महिला कांग्रेस द्वारा पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम, एनएसयूआई द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जाकर कांग्रेस का इतिहास और आधुनिक भारत के निर्माण के संबंध में परिचर्चा का आयोजन करने की रूपरेखा तय की गई है।

Check Also

हर वर्ग की चिंता करती है भाजपा, विकास विरोधी है कांग्रेस : अलका बाघमार

द सीजी न्यूज दुर्ग। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार का जनसंपर्क व दौरा कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *