
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि शहर के सभी नागरिकों का है। जनता के आशीर्वाद से उन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है और दुर्ग शहर उनके लिए परिवार के समान है।

छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, अभिकरण, बोर्ड, प्राधिकरण में मनोनीत अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनके अलावा 12 अन्य को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वोरा ने केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर सभी बधाई प्रेषित की है।
शासन द्वारा वोरा को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने की जानकारी मिलने के बाद आज विधायक वोरा के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, अब्दुल गनी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, हमीद खोखर, मनदीप भाटिया, दीपक साहू, संजय कोहले, देवेश मिश्रा, नासिर खोखर, कमल नारायण रूंगटा, डीसी लूनिया, आरएन वर्मा, राधेश्याम शर्मा, मनीष यादव, शिवाकांत तिवारी, पोषण साहू, परमजीत सिंह भुई, कौशल किशोर सिंह, भोला महोबिया, राजेश शर्मा, मोहित वाल्दे, नजहत परवीन, अंशुल पांडेय, आयुष शर्मा, बृजेंद्र भारद्वाज, आदित्य नारंग, जमुना साहू, देव सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, रत्ना नारमदेव, सी के शर्मा, मदन जैन, राजकुमार वर्मा, इस्माइल चौहान, नंदू महोबिया, रामकली यादव, ज्ञानदास बंजारे, निर्मला साहू, अनूप चंदनिया, कृष्णा देवांगन, हरीश साहू, लिखन साहू, रउफ कुरेशी, वहीद चौहान, शकुन ढीमर, राहुल अग्रवाल, कन्या ढीमर, मासूब अली, कुलेश्वर साहू, अमीन खान, दिलीप ठाकुर, अजहर जमील, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, अलख नवरंग. निखिल खिचरिया, विकास यादव ने वोरा निवास पहुँचकर शुभकामनाएं दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal