Breaking News

बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुली की दरगाह शरीफ में सालाना उर्स पाक कमेटी करेगी चादरपोशी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पुराना बस स्टैंड स्थित हजरत बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ में सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा परम्परा के अनुसार 1 जुलाई को शाम 7 बजे चादरपोशी की जाएगी। गुरुवार को शाम 5 बजे सादगीपूर्वक खादिमे आस्ताना अरमान अली शाह के निवास स्थान (जामा मस्जिद के पास) से चादर निकाली जाएगी और आस्ताने आलिया पहुंचकर चादरपोशी की जाएगी।

सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने बताया कि विगत दो वर्षों से कोविड 19 के कारण उर्स पाक कार्यक्रम नहीं हो पाया, लेकिन बाबा काबुली की दरगाह में कमेटी की ओर से संदल चादर की रस्म अदा की गई। इस बार भी चादरपोशी की जा रही है। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने अपील करते हुए कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुगण सेनिटाइजर का उपयोग करते हुए चादरपोशी में शिरकत करें।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!