Breaking News

वोरा निवास में समर्थकों ने मनाया जश्न : दूसरे दिन भी बधाईयां देने वालों का तांता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ विधायक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर आज दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वोरा निवास में दिन भर समर्थकों समेत दुर्ग भिलाई के गणमान्य नागरिकों की भीड़ जुटती रही। वोरा को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगर निगम के सभी एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के साथ वोरा निवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएँ दी। महापौर ने वोरा को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त किया है। निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, हमीद खोखर, मनदीप भाटिया, दीपक साहू, संजय कोहले, पार्षद बृजेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पोषण साहू, भोला महोबिया, राजेश शर्मा, नजहत परवीन, रत्ना नारमदेव, ज्ञानदास बंजारे, अनूप चंदनिया, कृष्णा देवांगन, संतीश देवांगन, कांशीराम रात्रे, कुलेश्वर साहू, दिलीप ठाकुर, मासुब अली विकास यादव ने भी वोरा निवास पहुँचकर चेयरमेन अरुण वोरा को शुभकामनाएं दी।

सुबह 9:30 बजे मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद के साथ अन्य पदाधिकारियों ने वोरा निवास पहुंचकर 51 किलो की फूल माला से स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा को शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीता तिवारी,अनिता शुक्ला, खुशबू साहू, अश्विनी जांगड़े ने भी गुलदस्ता भेंट कर वोरा का बधाई और शुभकामनाएं दी।

महिला संगठनों की महिलाओं ने कार्पोरेशन चेयरमेन अरुण वोरा की आरती उतारकर, तिलक लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा और एनएसयूआई के पदाधिकारी गौरव उमरे, अमोल जैन, नीतीश के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ वोरा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान वोरा निवास में बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी होती रही। कांग्रेसजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते रहे।

राइस मिल एसोसिएशन और व्यापारी संगठनों के अलावा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अरुण वोरा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं समेत अधिकारियों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अरुण वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी। वोरा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान दुर्ग शहर की जनता का सम्मान है। वे सभी वर्गों से मिले स्नेह भाव और सम्मान के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!