द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। जिन अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी हैं, वे सभी प्रमाण पत्र आजीवन वैध माने जाएंगे। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी। इसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal