Breaking News

सामान्य सभा में शहर के विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरेगा भाजपा पार्षद दल – अजय वर्मा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान परिषद को कार्यभार ग्रहण किए 18 माह से अधिक हो गया लेकिन विधायक के लगातार हस्तक्षेप के कारण अभी तक केवल एक ही सामान्य सभा हो पाई है। पिछले दिनों भाजपा पार्षदों के लगातार दबाव के कारण महापौर ने 5 अगस्त को सामान्य सभा की बैठक बुलाई है। सामान्य सभा में प्रश्नकाल के लिये भाजपा पार्षदों ने शहर के ज्वलंत विषयों पर प्रश्न लगाए हैं। सामान्य सभा में भाजपा पार्षद दल सत्तापक्ष की कड़ी घेरेबंदी करेगा।

प्रश्नकाल में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में गड़बड़ी, पार्किंग घोटाले पर लीपापोती, कुत्ता बधियाकरण घोटाला के कारण शहर में बढ़ते कुत्तों की संख्या, गौठान निर्माण न कर पाने के कारण शहर में बढ़ते आवारा पशुओं की संख्या, शहर की ध्वस्त सफाई व्यवस्था, अमृत मिशन योजना की विफलता औऱ शहर में गड्ढे खोद कर छोड़ना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान न होना, सफाई कर्मियों को 15% बोनस न देना, शहर में दूषित और गंदे पानी पेयजल की आपूर्ति सहित कोरोना की दूसरी लहर में निगम द्वारा अस्पताल न खोलने, निगम में पूंजीपतियों से कम टैक्स लेने और गरीबों से अधिक टैक्स वसूली जैसे प्रश्न लगाए हैं।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!