Breaking News

कोरोना काल में लगातार सेवाएं देने वाले बीएसपी के ठेका मजदूरों का हुआ सम्मान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत ठेका श्रमिकों को कोरोना काल मे सुरक्षापूर्वक अनवरत कार्य करने के लिये प्रोत्साहन स्वरूप मास्क एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (रिफ्रैक्ट्री) अर्विन चंद गोयल ने श्रमिकों को बधाई दी और भविष्य में भी सुरक्षित रह कर कार्य करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक रावेश गुप्ता, प्रदीप पिल्लै, नरेश गुप्ता, डी. के चौहान, राकेश श्रीवास्तव, छत्तर सिंह, हरिश्चंद्र और कुम्भलाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!