Breaking News

अधिवक्ता का पर्स गुमा : कोर्ट परिसर में सिपाही को मिला : ईमानदारी से पर्स लौटाने पर अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिला न्यायालय की अधिवक्ता हिना रसूल कुरैशी का पर्स आज न्यायालय परिसर में कहीं गिर गया था, जिसमें नगद दस हजार रुपए व जरूरी कागजात रखे थे। पर्स गुमने के कारण हिना काफी परेशान थी। इसी दरम्यान थाना भिलाई नगर में पदस्थ सिपाही रमन सिंह ठाकुर क्रमांक 1618 जिनकी कोर्ट डयूटी लगी थी और वे न्यायालयीन ड्यूटी पर कोर्ट आए हुए थे, उनकी नजर पर्स पर पड़ी।

उन्होंने आसपास पतासाजी की। फिर पर्स खोलकर देखा तो उसमें दस हजार व कुछ जरूरी कागजात थे। अधिवक्ता हिना का कार्ड जिसमें मोबाइल नंबर भी था। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए अधिवक्ता को फोन कर पर्स के बारे में जानकारी दी और तस्दीक के बाद पर्स उनके सुपुर्द कर दिया।

उनकी ईमानदारी की सूचना अधिवक्ता संघ दुर्ग को होने पर उन्हें संघ कार्यालय में बुलाकर संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन, शकील अहमद सिद्दीकी, अजय शर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। उनके कार्य की प्रशंसा की गई। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ ने दी है।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!