Breaking News

डी पुरंदेश्वरी की टिप्पणी के विरोध में 5 को भाजपा का पुतला फूंकेंगे कांग्रेसी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बस्तर में हुए भाजपा के चिंतन शिविर के दौरान भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे सिरसा गेट भिलाई 3 में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा का पुतला दहन करेंगे। भिलाई चरोदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मढरिया ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे उपस्थित रहेंगे।

इसी तरह भिलाई शहर कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष जग्यासी ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के बस्तर चिंतन शिविर के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया जाएगा। भिलाई में 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे नेहरू नगर चौक में पुतला दहन किया जाएगा। इस मौके पर भिलाई शहर कॉग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी उपस्थित रहेंगे।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!