Breaking News

एमआईसी की बैठक में फैसला : मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत दो स्थानों पर खुलेगी दुकानें

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में डाटा सेंटर में हुई एमआईसी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिये गए। मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सोसायटी को निगम का भवन/दुकान उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा के बाद नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स में भूतल स्थित दो दुकान और रायपुर नाका मुक्तिधाम स्थित दो दुकानों को आरक्षित किया गया।

एक अन्य प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बताया गया कि नया बस स्टैंड वाहन पार्किंग 1 अप्रेल 21 से 31 मार्च 22 तक के लिए दिया गया था। तीन माह लॉक डाउन होने के कारण आवगमन प्रभावित रहा, जिससे पार्किंग पर वित्तीय पर असर पड़ा है। ठेकेदार द्वारा उक्त अवधि का पार्किंग शुल्क माफ करने विचार करने आवेदन प्रस्तुत किया गया है। परिषद द्वारा इस प्रस्ताव को पारित किया गया।

नगर निगम द्वारा शवदाह गृह एलपीजी गैस से संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत सोसायटी को निगम क्षेतान्तर्गत भवन/दुकान उपलब्ध कराने के संबंध में नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स में भूतल स्थित दो दुकान और रायपुर नाका मुक्तिधाम स्थित दो दुकानों को आरक्षित किया गया। अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वित्त विभाग दीपक साहू, राजस्व और बाजार प्रभारी ऋषभ जैन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोबिया,सामान्य प्रशासन प्रभारी जयश्री जोशी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, गरीबी उपशमन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर,शिक्षा और खेल विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया के अलावा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!