Breaking News

विधायक, महापौर ने सड़क सीमेंटीकरण कार्य का किया भूमिपूजन : 2.13 करोड़ से शहर के 10 मार्गों में आवागमन होगा सुगम : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत बनने जा रहे 10 मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। कुल 2 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों में जिला अस्पताल परिसर स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल पहुंच मार्ग, सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर, पद्मनाभपुर पुलिस चौकी पहुंच मार्ग, ट्रांजिट हॉस्टल, शहरी गौठान, झाड़ूराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श कन्या विद्यालय, लोक निर्माण विभाग पहुंच मार्ग, फायर स्टेशन, जिला न्यायालय, पुलिस लाइन और श्रम न्यायालय की सड़कों का सीमेंटीकरण कार्य शामिल है।

इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि शहर में 15 सालों तक विकास के पहिए थमे हुए थे। जनहित के मूलभूत विकास कार्यों के प्रति पूर्ववर्ती सरकार उदासीन थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से शहर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 64 करोड़ की लागत से नेहरू नगर से मिनीमाता चौक तक रोड  चौड़ीकरण, 54 करोड़ से पुलगांव से अंजोरा फोरलेन, 100 करोड़ की लागत से पुलगांव-अंडा मार्ग, 11 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल का उन्नयन, 14 करोड़ से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, 6 करोड़ की लागत से गौरवपथ सौंदर्यीकरण, 5 करोड़ की लागत से गंजपारा से शिवनाथ मुक्तिधाम पहुंच मार्ग जैसे बड़े विकास कार्यों के साथ ही अब शासकीय कार्यालयों तक पहुंच मार्ग का सीमेंटीकरण करने 2.13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही सभी विकास कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर एडीएम पंचभाई , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, अजय मिश्रा, भास्कर कुण्डले, देवनारायण चंद्राकर, राजेश शर्मा, दिलीप ठाकुर, देवेश मिश्रा, अंशुल पांडेय, गौरव उमरे, सिविल सर्जन पी बालकिशोर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास, सीएस ओगरे, उप अभियंता गगन जैन सहित अस्पताल व कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!