


द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू के जन्मदिन के अवसर पर आज दिन भर जश्न मनाया। जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र साहू ने अपने शुभचिंतकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित दरगाह में चादरपोशी की। राजेंद्र ने चंडी मन्दिर दुर्ग में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा में अरदास में शामिल हुए।


सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय में फल, दूध, नमकीन, बिस्किट, मिष्ठान व केक वितरण किया गया। यहां विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने राजेंद्र को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोपहर में राजेंद्र साहू के कार्यालय में उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। दोपहर बाद पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कपड़ा, फल, दूध, नमकीन, बिस्किट, मिष्ठान व केक का वितरण किया गया।
इस दौरान रायसिंह ढिकोला, शिवेश सिंह, देवेश मिश्रा, युवा कांग्रेस नेता अहमद चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, अनीस रजा, जीवनदीप समिति के सदस्य राहुल शर्मा, दिलीप सिंह ठाकुर, साइंस कालेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सोनू साहू, हितेश सिन्हा, छत्रसाल गायकवाड़, हरीश देवांगन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवांग साहू, अभय दुबे, रवि साहू, राहुल यादव, वसीम खान, विकास साहू, प्रांजल, आदित्य सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।
रात तक जश्न का माहौल
राजेंद्र साहू के शुभचिंतकों ने दुर्ग स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कपड़ा, फल, दूध, नमकीन, बिस्किट, मिठाई का वितरण किया। बुजुर्गों के साथ केक काटकर जन्मदिवस बनाया गया। दुर्ग नगर निगम कार्यालय में सभापति राजेश यादव के कक्ष में भी केक काटकर कांग्रेस नेता को बधाई दी गई। देर शाम महाराजा चौक, कसारीडीह, केलाबाड़ी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटा गया और आतिशबाजी की गई। सत्तीचौरा में सत्त्ती माता की पूजा अर्चना, आरती के बाद यहां भी उत्साह के साथ कार्यकताओं ने 54 केक काटकर जश्न मनाया। इसके बाद पुराना बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आतिशबाजी की। दुर्ग स्टेशन में गरीब, असहाय, विकलाँग और जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन, फल वितरण किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान निगम सभापति राजेश यादव, बन्टी शर्मा, सुरेश देवांगन, सरोज यादव, छोटेलाल यादव, विकास राठी, प्रकाश शर्मा, राकेश सिन्हा, मुकेश साहू, अर्जित शुक्ला, विनय चन्द्राकर, गुरदीप सिंह भाटिया, अजय शर्मा, किशन यादव, संतोष स्वर्णकार, शिवा मिश्रा,आर.एन. वर्मा, निखिल खिचरिया, हिमा साहू, निशा परगनिया, नेहा साहू, श्याम वर्मा, प्रकाश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal