द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 2 अक्टूबर से जिले के प्रत्येक ग्राम में प्रारंभ होने वाले ग्रामसभा की बैठक के तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक के लिए जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्राम पंचायत और उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिए समय सारिणी तैयार कर लें ताकि एक ही तारीख में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन न हो।
उन्होंने ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए आवश्यकतानुसार स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने कहा है। इसकी जानकारी 28 सितम्बर के पहले उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। ग्रामसभा बैठक में उपस्थित सदस्यों के उपस्थिति पंजी और ग्रामसभा बैठक की कार्रवाई विवरण की सत्य प्रतिलिपि कार्यालय कलेक्टर (पंचायत) को अनिवार्य रूप से 15 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal