Breaking News

ई-पॉस सर्वर की समस्या से हितग्राहियों को 35 किलो के स्थान पर मिल रहा 20 किलो राशन

  • शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेत्तृत्व में सौंपा ज्ञापन

THE CG NEWS 

दुर्ग। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन एवं सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण गरीब व जरूरतमंद हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में हो रही परेशानियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर खाद्य निरीक्षक, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में ई-पॉस मशीन एवं सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण राशन कार्ड में नाम जोड़ने व घटाने का कार्य बंद हो गया है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अंत्योदय राशन कार्डधारी हितग्राहियों को मिलने वाले 35 किलो राशन के स्थान पर ई-पॉस मशीन में मात्र 20 किलो राशन प्रदर्शित हो रहा है, जिससे गरीब परिवार अपने निर्धारित राशन से वंचित हो रहे हैं। अंत्योदय कार्डधारियों को मिलने वाली शक्कर व अन्य निर्धारित राशन सामग्री भी नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राशन जैसी मूलभूत व आवश्यक सुविधा में तकनीकी खामियों का खामियाजा गरीब और जरूरतमंद परिवार भुगत रहे हैं। शासन एवं खाद्य विभाग को इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कर सभी पात्र हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन उपलब्ध कराना चाहिए।

इस संबंध में खाद्य निरीक्षक द्वारा बताया गया कि सर्वर में प्रदेश स्तर पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही व्यवस्था को सुचारू करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने मांग की है कि ई-पॉस मशीन एवं सर्वर की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर करते हुए राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों को उनके निर्धारित 35 किलो राशन सहित शक्कर एवं अन्य खाद्य सामग्री का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक साहू, आनंद ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, ज्ञानदास बंजारे, चिराग शर्मा, दीपक जैन, बिजेन्द्र भारद्वाज, दीप सारस्वत, भीम सेन, अली असगर, फिरोज खान, सुनीत घोष, लक्की देशमुख, प्रीतम देशमुख, हिमांशु शर्मा सहित  कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!