Breaking News

भूपेश बोले … कका अभी जिंदा है …. वायरल हुआ वीडियो : निशाना भाजपा पर या ….

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर आयोजित सम्मेलन ‘भूपेश कका जिंदाबाद’ के नारे लग रहे थे, तभी बघेल ने टाइगर अभी जिंदा है की तर्ज पर कहा ‘कका अभी जिंदा है’। राज्य में मुख्यमंत्री का यह ‘डायलॉग’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल के लिये तय होने के सत्ता संघर्ष की खबरों के बीच भूपेश के इस अंदाज के कई संकेत निकाले जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे।

खुद मुख्यमंत्री ने इस वीडियो क्लिपिंग शेयर किया है। शनिवार को राजधानी रायपुर में फार्मासिस्ट कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाषण शुरू होते ही दर्शकों के बीच से अचानक भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगने लगे। नारे जैसे ही थमे, मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए सधे अंदाज में कहा – ‘कका अभी जिंदा है’। मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर जमकर तालियां भी बजी और लोगों ने ठहाके भी लगाए।

कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री से इस संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि नारे लग रहे थे, तो मैंने भी कह दिया। समर्थकों के बीच भूपेश कका के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम लोगों के बीच भूपेश कका के नाम से लोकप्रिय हैं। सरकार के जनप्रिय फैसलों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के कारण किसानों,आदिवासियों समेत कई वर्ग के लोग मानते हैं कि सरकार अच्छे फैसले ले रही है और भविष्य में भी बेहतर फैसले ही करेगी। इसी सिलसिले में भूपेश बघेल के लिये लोग उत्साहित होकर यह डायलाग कहते हैं कि कका अभी जिंदा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर इस डायलाग को खुद कहा है। इस बयान से राजनीतिक हलकों में अलग अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि यह डायलाग भाजपा को टार्गेट करते हुए भूपेश ने कहा है कि कका अभी जिंदा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में भूपेश ने ऐसा कहते हुए एक तरह से ढाई-ढाई साल के राजनीतिक एजेंडा का जवाब दे दिया है।         

Check Also

अमृत मिशन के कार्यों की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री साय अमृत मिशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!