- गांजा तस्करी को रोकने के लिए तैयार होगी कार्ययोजना
- सीमावर्ती जिलों में बनेंगे स्थाई चेक पोस्ट
- 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस जवान होंगे तैनात
- मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा राज्य से गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने कहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडीशा से जुड़े छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को स्थायी अधोसंरचना और चेक पोस्ट बनाने कहा है। इन स्थानों पर सी.सी.टीवी कैमरा की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेंगे और निगरानी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने कहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal