Breaking News

संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले में संभाग स्तरीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव नृत्य कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में 19 अक्टूबर व 20 अक्टूबर को होगा। आज पहले दिन दुर्ग संभाग के 3 जिले बालोद, बेमेतरा और दुर्ग जिले के सात आदिवासी नृत्य दलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई । नृत्य आदिवासी संस्कृति से संबंधित समाज को संदेश देने वाले गायन के साथ वाद्य यंत्र माध्यम के सहयोग से प्रदर्शन किया गया।

20 अक्टूबर को संभाग के शेष 2 जिलों राजनांदगांव और कवर्धा के आदिवासी दलों द्वारा कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!