Breaking News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर पहुंचे मलैदा कैम्प : फूड पायजनिंग से पीड़ित आईटीबीपी व सीएएफ के जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

  • सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ में बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने और देखरेख के निर्देश दिए
  • आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवान खतरे से बाहर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टर कांफ्रेंस से वापस आते ही सबसे पहले आज सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ पहुंचकर मलैदा कैम्प के आईटीबीपी व सीएएफ के जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां 26 जवान फूड पायजनिंग से पीडि़त हैं। कलेक्टर ने जवानों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने उपस्थित बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और देखरेख के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवानों के स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने खाद्य सामग्री स्टोरेज की जांच के निर्देश दिए।

जवानों का तत्काल इलाज शुरू होने से उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है। सभी जवान खतरे से बाहर हैं। मलैदा कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए भेजी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी व एसडीएम लवकेश ध्रुव ने मलैदा कैम्प पहुंचकर जवानों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि सभी जवानों के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है और खतरे से बाहर हैं। 3 जवानों के सैंपल परीक्षण के लिए रायपुर भेजे गए हैं। इस मौके पर आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय सिंह चौहान, एपीडियोमोलॉजिस्ट प्रेरणा सहगल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!